Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना अंतर्गत सेवा पखवाड़ा अभियान में 13 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 सितम्बर, 2025 को विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ द्वारा की गई। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को 13 जोड़ी बैसाखियाँ वितरित की गईं। इस अ
Share:
कासगंज: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना अंतर्गत सेवा पखवाड़ा अभियान में 13 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया
Read in your preferred language.

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 सितम्बर, 2025 को विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ द्वारा की गई। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को 13 जोड़ी बैसाखियाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सहायक उपकरण एवं पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने से दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से सम्मिलित हो पाएंगे। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी कासगंज सहित विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।