Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर/बदलापुर:- ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर/बदलापुर:- क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को ब्राह्मणों की हत्याओं पर कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच व हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत
Share:
जौनपुर/बदलापुर:- ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

जौनपुर/बदलापुर:- क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को ब्राह्मणों की हत्याओं पर कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच व हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को सौंपा है। ब्राह्मण समाज के सौरभ शुक्ला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 20 दिनों से लगातार 180 से अधिक ब्राह्मण भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई है। किन्तु भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह पस्त पड़ी हुई है। ब्राह्मण समाज पूछता है की क्या ब्राह्मणों की जान इतनी सस्ती हो गई है, आखिर ब्राह्मणों की हत्याओं का दोषी कौन है। उनकी हत्याओ पर सरकार चुप क्यों। ज्ञापन सौंपने के दौरान अंकित शुक्ला, गौरव सिंह, सौरभ शुक्ला, शैलेश पंडित, कृष्णा तिवारी, शिवम शुक्ला, अतुल तिवारी व सत्यम मिश्रा सहित अन्य ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।