जौनपुर :
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 01 नवम्बर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में दिनांक 01.11.2026 को जनपद जौनपुर में भी मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन, जौनपुर में किया जाना है। उक्त शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित है, की लक्षित योजनाओं को चिन्हित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना तथा लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
जिसके संबंध में इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, पराविधिक स्वयं सेवकगण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, बैनर, पोस्टर, पम्फलेट, थानों व विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों के माध्यम से मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :पुलिस लाइन जनपद जौनपुर में 01 नवम्बर 2026 को होगा मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का होगा आयोजन