Sunday, 01 November 2026 | 2:30 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : दुकानें खुलने के नए नियम का दिखा असर

हरदोई : हरदोई में कोरो ना अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. कल बुधवार को 24 घंटे में हरदोई जनपद में 55 कोरोना मरीज पॉजिटिव पाए गए थे. जिले में हड़कंप मचा हुआ है. हरदोई जनपद के सवाजपुर तहसील के उपजिलाधिकारी के द्वारा दुकानें खुलने का नया शेड्यूल जारी किया गया है . जिसमें खाद्य सामग्री, कृषि, सीमेंट, मौरंग,
Share:
हरदोई : दुकानें खुलने के नए नियम का दिखा असर

हरदोई : हरदोई में कोरो ना अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. कल बुधवार को 24 घंटे में हरदोई जनपद में 55 कोरोना मरीज पॉजिटिव पाए गए थे. जिले में हड़कंप मचा हुआ है. हरदोई जनपद के सवाजपुर तहसील के उपजिलाधिकारी के द्वारा दुकानें खुलने का नया शेड्यूल जारी किया गया है . जिसमें खाद्य सामग्री, कृषि, सीमेंट, मौरंग, सरिया, हार्डवेयर, सेनेटरी एवं सैलून की दुकान 8:00 बजे से 2:00 बजे तक खोलने का समय निर्धारित किया गया है. 2:00 बजे के बाद कपड़ा, जूता, चप्पल, मोबाइल, इलेक्ट्रिक के सामान की मरम्मत की दुकानें 2:00 से 8:00 तक का समय निर्धारित किया गया है .जिसका असर आज देखने को भी मिला है. रूपापुर चौराहे पर नए शेड्यूल के हिसाब से जो दुकानें बंद करने का निर्देश हुआ. वह दुकानें बंद रही. इसके अलावा शुक्रवार शनिवार व रविवार को मेडिकल स्टोर क्लीनिक तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा अन्य कोई दुकान नहीं खुलेगी जो दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं . उनको यह भी निर्देश है कि वह अपनी दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाने पर ही कस्टमर को उसको जरूरत का सामान देंगे. ऐसा नहीं करने पर दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा दुकान भी बंद करा दी जाएगी.