Friday, 02 October 2026 | 4:01 AM
भारत

गया: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस का विचारगोष्ठी गया में संपन्न

Share:
गया: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस का विचारगोष्ठी गया में संपन्न
Read in your preferred language.
        भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 158 वीं जयंती की पूर्व संध्या में गया जी के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी प्रतिमा स्थल के निकट " गांधी की सत्याग्रह और अहिंसा सम्पूर्ण विश्व में प्रासंगिक " विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
        गोष्ठी की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके प्रतिमा के समक्ष अपने, अपने हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर जयकारों के साथ हुआ। 
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू , पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, नारायण कुमार सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, धर्म भवानी सिंह उर्फ मंटू,विनोद बनारसी, साहिल गुप्ता, आदि ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती जिसे सम्पूर्ण विश्व में " विश्व अहिंसा दिवस " के रूप में मनाई जाती है। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह संघर्ष की शुरुआत अफ्रीका में रह- रहे भारतीयों की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों के लिए 1915 से शुरुआत करते हुए भारत में विभिन्न सत्याग्रह आंदोलन किया, सत्य, अहिंसा उन्होंने जीवन भर पालन किए तथा सभी देशवासियों को इसका पालन करने का संदेश देते रहे, जो आज भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में प्रासंगिक है। 
        नेताओं ने कहा कि आज जिस तरह विश्व के कई देशों में चल रहे युद्ध नहीं बल्कि उन्हें आपसी राय से गांधी की अहिंसा ही से ही शांति, विकास सम्भव है। 
   नेताओं ने कहा कि गयाजी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी प्रतिमा स्थल पर कल यानी 02 अक्टूबर 2026 को दिनभर कार्यक्रम चलेगा।