गया, 5 अक्टूबर। बिहार राज्य राजस्व अमीन संघ की गया इकाई ने आज अराजपत्रित महासंघ प्रांगण में अपनी मांगों के समर्थन में आज ब्रजमोहन मिश्रा की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया और कल से सभी अमीन सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। धरना में अक्षय कुमार, शालिनी कुमारी, बिपिन कुमार,शशिभूषण कुमार, रघुवीर पाठक, उपेन्द्र नाथ,मधु कुमारी, राजेश्वर सिंह आदि अमीन एवं महासंघ के पदाधिकारी गण भी शामिल रहे।
उक्त जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री ब्रजमोहन मिश्रा ने बताया कि इसके पूर्व भी अपनी मांगों को लेकर 1 और 3 अक्टूबर को काला बिल्ला लगाकर अमीनों ने काम किया। उन्होंने कहा कि ग्रेड पे, पद सोपान, प्रोन्नति, गृह जिला में स्थानांतरण आदि मांगे अमीनो की बहुत पुरानी मांग है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि हमारी सभी मांगें लंबित है।बहुत दिनों से हम सब सरकार से मांग करते आ रहे हैं।पर सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया,तब लाचार होकर आंदोलन का रुख करना पड़ा।