Monday, 16 November 2026 | 6:55 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में खनन विभाग की कार्रवाई, बालू से भरी चार बोगियां पकड़ीं

फर्रुखाबाद के टाउन हॉल-चिलसरा मार्ग पर खनन अधिकारी ने टीम के साथ कार्रवाई कर बालू से भरी चार बोगियां पकड़ीं।
Share:
फर्रुखाबाद में खनन विभाग की कार्रवाई, बालू से भरी चार बोगियां पकड़ीं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनपद में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बालू से भरी चार बोगियां पकड़ लीं। रविवार, 15 नवंबर 2026 को सुबह करीब सात बजे खनन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हॉल-चिलसरा मार्ग पर सब्जी मंडी के निकट यह कार्रवाई की।
701358
जानकारी के अनुसार, खनन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बालू से भरी चार बोगियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद चारों बोगियों को आवश्यक जांच एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना मऊदरवाजा भेज दिया गया।
701359
खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद बालू के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई। खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पकड़ी गई चारों बोगियों के संबंध में विभागीय जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई का इंतजार है।