Wednesday, 16 September 2026 | 2:53 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: नरसिंहपुर में आबकारी विभाग की दबिश, 8 लीटर अवैध कच्ची शराब व 360 किलो लहन बरामद स्लग

फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर में आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दबिश देकर 8 लीटर अवैध कच्ची शराब और 360 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर लहन नष्ट कर दो अभियोग दर्ज किए गए।
Share:
फर्रुखाबाद: नरसिंहपुर में आबकारी विभाग की दबिश, 8 लीटर अवैध कच्ची शराब व 360 किलो लहन बरामद स्लग
फर्रुखाबाद अवैध शराब
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज)। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने मय स्टाफ कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर में कई संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।

दबिश के दौरान टीम ने 8 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 360 किलोग्राम लहन बरामद किया। आबकारी विभाग की टीम ने बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

विभाग के अनुसार जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।