द दस्तक 24
प्रखंड के शेरपुर में महा परिवर्तन आंदोलन के विस्तार हेतु परिचर्चा का आयोजन किया गया।
महा परिवर्तन आंदोलन के संस्थापक और बिहार के पूर्व डीजीपी विनय कुमार सिंह बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए । इस मिशन को लेकर लोगों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा संगठन विस्तार करने के लिए हर पंचायत में लोगों के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कीजिए।
उन्होंने कहा जिस तरह से पंचायती चुनाव में लोगों को ठगा जाता है उसे दूर करने के लिए हर पंचायत में महा परिवर्तन आंदोलन में लोगों को जोड़ना होगा और आने वाले पंचायत चुनाव में अच्छे और ईमानदार उम्मीदवार का चयन करना होगा। इस मौके पर बंसी प्रखंड के प्रखंड आमोद तिवारी, पप्पू मिश्रा, अनिल कुमार, दिलीप कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।