Saturday, 10 October 2026 | 4:37 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : पूर्व र्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को हेल्पलाइन शुरू, व्हाट्सएप पर भी होगी सुनवाई

Share:
कासगंज : पूर्व र्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को हेल्पलाइन शुरू, व्हाट्सएप पर भी होगी सुनवाई
Read in your preferred language.
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को हेल्पलाइन शुरू, व्हाट्सएप पर भी होगी सुनवाई

कासगंज में करीब 10 हजार पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेगा लाभ, सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिलेगी सुविधा

कासगंज, 09 अक्टूबर 2026। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जरूरी मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 8126653260 शुरू किया गया है। इस पहल से कासगंज और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले करीब 10 हजार पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी, सहायता और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिलेगी सुविधा

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हेल्पलाइन सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। हालांकि, माह के दूसरे शनिवार और सभी राजकीय अवकाशों पर हेल्पलाइन बंद रहेगी। निर्धारित समय में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित फोन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

व्हाट्सएप पर भी भेज सकेंगे शिकायत

हेल्पलाइन बंद रहने के दौरान भी अपनी समस्या रखने की सुविधा दी गई है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 8126653260 पर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं। प्राप्त संदेशों का संज्ञान लेकर आवश्यकतानुसार संबंधित समस्या के समाधान और मार्गदर्शन के लिए कार्रवाई की जाएगी।

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उद्देश्य

यह पहल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर और निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से नव नियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मेरठ के माध्यम से शुरू की जा रही है। इसका प्रमुख उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें आवश्यक सहायता और कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।