कासगंज। वरिष्ठ कोषाधिकारी, कासगंज अजीत कुमार सिंह के द्वारा जनपद के समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया गया है कि जो पेंशनर कोषागार के माध्यम से अपनी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, वे अपने पेंशन अभिलेखों में दर्ज विवरणों का मिलान अवश्य कर लें।
पेंशन प्रपत्रों, कोषागार पेंशन डेटाबेस एवं बैंक पासबुक में नाम, उपनाम, आईएफएससी कोड आदि में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित पेंशनर अपने अभिलेखों में आवश्यक संशोधन करा लें।
कार्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 25 अक्टूबर 2026 से पूर्व संशोधित पासबुक की छायाप्रति कोषागार में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि निर्धारित तिथि तक संशोधित पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो आगामी माह में नियमित पेंशन के भुगतान में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर की होगी।
अतः समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अपील है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने अभिलेखों की जांच कर आवश्यक संशोधन कराएं, जिससे पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।