Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

इटावा: दो दिन के लिए ट्रायल पर दोनों तरफ की खुलेंगी दुकानें

इटावा:  व्यापारियों की मांग पर जिला अधिकारी जेबी सिंह ने कहा है कि विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत व्यापार मण्डलों की सहमति व आश्वासन पर दिनांक 21 व 22 जुलाई (दिन मंगलवार व बुधवार) को प्रायोगिक तौर पर सम्पूर्ण बाजार एक साथ सुबह 9 से रात्रि 8 बजे तक दोनों ओर
Share:
Read in your preferred language.
  • इटावा: व्यापारियों की मांग पर जिला अधिकारी जेबी सिंह ने कहा है कि विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत व्यापार मण्डलों की सहमति व आश्वासन पर दिनांक 21 व 22 जुलाई (दिन मंगलवार व बुधवार) को प्रायोगिक तौर पर सम्पूर्ण बाजार एक साथ सुबह 9 से रात्रि 8 बजे तक दोनों ओर खोला जाएगा। उक्त अवधि में व्यापार मंडल द्वारा सोशल डिस्टेनसिंग के समस्त मानकों को पूर्ण करते हुए बाजार की व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। उक्त दो दिनों की व्यवस्था के फीडबैक उपरांत आगे दोनों ओर के बाजार खोलने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।