Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

जिला कासगंज ने जुलाई 2025 में फिर दोहराया कीर्तिमान, ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्र निस्तारण में पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

01 अगस्त 2025 जिला कासगंज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट दक्षता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण को सिद्ध करते हुए जुलाई 2025 माह में उत्तर प्रदेश राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्र निस्तारण में प्रथम स्थान हासिल किया है। नवीनतम राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले में जुलाई माह में कुल 26,686 आवेद
Share:
जिला कासगंज ने जुलाई 2025 में फिर दोहराया कीर्तिमान, ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्र निस्तारण में पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
Read in your preferred language.

01 अगस्त 2025 जिला कासगंज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट दक्षता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण को सिद्ध करते हुए जुलाई 2025 माह में उत्तर प्रदेश राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्र निस्तारण में प्रथम स्थान हासिल किया है। नवीनतम राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले में जुलाई माह में कुल 26,686 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 26,397 आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इस प्रकार, कासगंज का निस्तारण प्रतिशत 98.92% रहा, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।

ई-डिस्ट्रिक्ट योजना का महत्व:

ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों को आय, जाति, निवास आदि जैसे विविध प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रदान किए जाते हैं। राज्य स्तर पर जनता के कार्यों में पारदर्शिता लाने व प्रमाण पत्रों को समयबद्ध तरीके से जारी करने हेतु निरंतर निगरानी एवं समीक्षा की जाती है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कासगंज, श्री अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि योजना की समीक्षा शासन की ओर से सीएम डैशबोर्ड, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग एवं उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा नियमित रूप से की जाती है।
इस उपलब्धि पर कासगंज के जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह ने ई-डिस्ट्रिक्ट टीम को बधाई देते हुए उनकी समर्पित मेहनत, तकनीकी नवाचार और सेवा वितरण में पारदर्शिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि, नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्ता युक्त सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन के प्रयासों को दर्शाती है।

प्रमुख तथ्य:
कुल आवेदन प्राप्त: 26,686
कुल निस्तारित आवेदन: 26,397
निस्तारण प्रतिशत: 98.92% (प्रदेश में सर्वाधिक)
कासगंज जिला प्रशासन, जनहित एवं सेवाओं की गुणवत्ता में इसी प्रकार आगे भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए संकल्पित है।