Monday, 16 November 2026 | 6:55 AM
उत्तर प्रदेश

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह धनगर का कासगंज प्रवास, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Share:
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह धनगर का कासगंज प्रवास, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा


कासगंज।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री श्री गजेंद्र सिंह धनगर जी के कासगंज प्रवास के दौरान उनके आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बैठक में जिला महामंत्री श्री राहुल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अंकुर जी, श्री महेंद्र जी, श्री पुष्पेंद्र जी, जिला मंत्री श्री सुमित जी, श्री राजेश जी, श्री होडिल जी, श्री प्रमोद जी तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की भावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी विचार-विमर्श किया।