Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

बरेली - आँँवला पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कांस्टेबल रोड पर गिरकर हुए घायल,बदमाश को भी लगी गोली

बरेली : आँवला कोतवाली में दिनांक 14 /7/2020 को मुखबिर ने सूचना दी की आँँवला रामनगर रोड से मनोना की ओर जाने वाले रास्ते पर चार व्यक्ति अफीम की डीलिंग कर रहे है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आँँवला मय फोर्स एस आई सोनू कुमार , एसआई दिलीप कुमार व एसआई मोहम्मद सलीम के साथ बताए स्थान की तरफ पहुंचे तो उक्
Share:
बरेली - आँँवला पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कांस्टेबल रोड पर गिरकर हुए घायल,बदमाश को भी लगी गोली
Read in your preferred language.

बरेली : आँवला कोतवाली में दिनांक 14 /7/2020 को मुखबिर ने सूचना दी की आँँवला रामनगर रोड से मनोना की ओर जाने वाले रास्ते पर चार व्यक्ति अफीम की डीलिंग कर रहे है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आँँवला मय फोर्स एस आई सोनू कुमार , एसआई दिलीप कुमार व एसआई मोहम्मद सलीम के साथ बताए स्थान की तरफ पहुंचे तो उक्त चारों व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से पुलिस स्टाफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मनोना की ओर भागने लगे । आत्मरक्षा में पुलिस बल द्वारा भी फायरिंग की गई । जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी हैंं एक बदमाश मोटर साइकिल समेत मौके से भाग गया व अन्य दो मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार कर लिए गए । गिरफ्तार व्यक्तियों से 2 तमंचे 315 बोर आठ कारतूस दो खोखा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ तथा बरामद मोटर साइकिल से लगभग डेढ़ किलो अफीम नाजायज कब्जा धारी हुई ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा