Monday, 16 November 2026 | 6:55 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, 26 नवंबर की महारैली को सफल बनाने की बनी रणनीति

फर्रुखाबाद में आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
Share:
फर्रुखाबाद में आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, 26 नवंबर की महारैली को सफल बनाने की बनी रणनीति
फर्रुखाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) किसान मोर्चा, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। पदाधिकारियों ने कहा कि बहुजन समाज के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस महारैली में फर्रुखाबाद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
महारैली का आयोजन 26 नवंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे माता रमाबाई अंबेडकर मैदान, शारदा नगर, शहीद पथ, लखनऊ में किया जाएगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महारैली को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस दौरान वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज की एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में नितिन कुमार गौतम जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, नूर अहमद सिद्दीकी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, शिवानी कटियार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, आशुतोष कठेरिया पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, अतुल कठेरिया पूर्व जिला महामंत्री, उमेश गौतम जिला महासचिव किसान मोर्चा, अमित गौतम जिला उपाध्यक्ष, सत्यम वाल्मीकि नगर अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार गौतम जिला उपाध्यक्ष, ध्रुव वाल्मीकि नगर उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार जिला सचिव तथा कार्तिक गौतम मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रवि गौतम विधानसभा अध्यक्ष किसान मोर्चा कायमगंज, आलोक कुमार विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर, छत्रपाल एवं संजय कुमार विधानसभा सचिव, अनुष्का देवी विधानसभा महासचिव तथा शिवानी देवी विधानसभा सचिव सहित शिशु प्रताप, दिनेश कुमार, गौरव गौतम, ममता देवी, फूलमती, खुशबू, मीरा देवी, कमलेश गौतम एवं कैलाश कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया।