आंध्र प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जिला परिषद और मंडल परिषद की करीब 85 फीसदी और 75 फीसदी सीटों पर कब्जा किया है। इन नतीजों के साथ सत्ताधारी गठबंधन ने राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। वहीं, पिछले चुनावों में सत्ता में रही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार रात जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (जेडपीटीसी) और मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (एमपीटीसी) के चुनावों के अंतिम नतीजे जारी किए। कुल 582 जेडपीटीसी और 7,768 एमपीटीसी सीटों में से गठबंधन ने क्रमशः 499 और 5,861 सीटें जीतीं।
राजनीति
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: चंद्रबाबू नायडू के गठबंधन का दबदबा, 85 फीसदी जिला परिषद की सीटों पर दर्ज की जीत