Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

लखीमपुर खीरी : सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिमी) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना मोहम्म
Share:
लखीमपुर खीरी : सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (पश्चिमी) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना मोहम्मदी पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को सफल कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 02.06.2026 को थाना मोहम्मदी पर 07 वर्षीय बालिका (पीड़िता) के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। अभियुक्त पीड़िता का फूफा है जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। दिनांक 04.06.2026 को समय 10:17 बजे शंकरपुर चौराहा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त सुमित विश्वकर्मा पुत्र सुरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 33 वर्ष स्थायी पता कस्बा सिंधौली थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर वर्तमान पता मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा कस्बा एवं थाना मोहम्मदी जनपद खीरी का निवासी है।

पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 312/2026 धारा 65(2)/352 बीएनएस व 5(m)/6 POCSO एक्ट थाना मोहम्मदी जिला खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उमेश चन्द्र चौरसिया,रि0का0 आकाश गंगवार रहे।