नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
चंद्रशेखर आजाद ने आंदोलन में शामिल छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों के साथ खड़ा होना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने आंदोलनकारियों के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त की।
इस अवसर पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी जंतर-मंतर पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद ने आंदोलन में शामिल सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्रों और नागरिकों की भागीदारी लगातार बनी हुई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों के समाधान तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
