फर्रुखाबाद में नए अपर पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार, अरुण कुमार सिंह का लखनऊ तबादला

 
फर्रुखाबाद, 2 मई 2026 (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आज गिरीश कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे।जानकारी के अनुसार, गिरीश कुमार सिंह का तबादला लगभग एक माह पूर्व ही फर्रुखाबाद के लिए किया गया था, लेकिन उन्होंने आज जिले में आमद कराते हुए अपना कार्यभार संभाला। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।वहीं, वर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का स्थानांतरण लखनऊ स्थित यातायात निदेशालय में किया गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नए एएसपी गिरीश कुमार सिंह के आगमन से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार होने की संभावना है। आमजन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।