कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को सेम्फोर्ड स्कूल नदरई, एटा रोड कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ श्री सचिन, मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज द्वारा किया गया। जनपद कासगंज में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त निजी, सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (कीड़े मारने की की गोली) खिलाई गई, जिसमें जनपद के कुल बच्चों का लक्ष्य 835901 है। जो बच्चे दिनांक 11 अगस्त 2025 को दवाई खाने से छूट जाते हैं, उन्हें मॉप उप राउंड दिनांक 14 अगस्त 2025 को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उक्त राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ पर डॉ राजीव अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कासगंज, श्री के0पी0 सिंह, जिला कम्युनिटी प्रॉसेस प्रबंधक, श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रीमती सुशीला देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग), श्री वैभव अग्रवाल, निदेशक, सम्फोर्ड स्कूल, अधीक्षक, सी0एच0सी0-कासगंज डॉ0 ए एन चौहान, जिला डेटा प्रबंधक, श्री आशुतोष श्रीवास्तव, बी0पी0एम0 श्री सुनील कुमार, बी0सी0पी0एम0, अरविंद कुमार, आदि उपस्थित हुए।