मैनपुरी : छहभांवर पढ़ने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए लोटा दूल्हा अपने घरमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे हो चुकी थी शादी


कुरावली। नगर के एक मोहल्ला मे मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन मे शादी होने के बाद सामाजिक रीति रिवाज़ व परम्परा पुरी करने के लिए दुल्हन के दरबाजे पर धूम धाम से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। बारात की आगवानी एक बाद नास्ता भोजन जयमाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। फेरे के समय दूल्हा पक्ष द्वारा लाये गये कम चढ़ावा को देखकर दुल्हन भड़क गई। और फेरे लेने से मना कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन के मानने पर बिना दुल्हन के बारात को वापस लौटना पड़ा।
नगर के एक मोहला के रहने बाले एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी जनपद आगरा के एत्मादपुर निवासी मुकेश पुत्र मुरारी से तय करने के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन मे हिंदू रीति रिवाज़ के साथ 12 फ़रवरी को फेरे भी ले लिए लेकिन लड़की पक्ष ने घर पर बारात लेकर आने के बाद विदा कराने का भरोसा दिया। 21 अप्रेल को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा हंसी खुशी के साथ सभी रस्मे पूरी हुई। यही 6 फेरे भी हो गये तभी कम चढ़ावा को लेकर दुल्हन भड़क गई। दोनो पक्षों मे कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनो पक्षों को हिरासत मे लेकर मामले को सामाजिक तरीके से सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन द्वारा शादी से मना करने के बाद बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।