लखीमपुर खीरी : उन्नकिसेस कोचिंग संस्थान पर धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के लक्ष्मीनगर कॉलोनी स्थित उन्नकिसेस कोचिंग संस्थान में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, राजेश्वर सिंह पूर्व सैनिक की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनीत सिंह भदौरिया ने किया। संस्थान की संचालक श्रीमती गीता भदौरिया ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने महाराणा प्रताप की आत्मबल और स्वतंत्रता के प्रति अटूट निष्ठा को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने संघर्षशील मृत्यु को अपमानित जीवन से श्रेष्ठ माना। उनका जीवन हमें सिखाता है कि आत्मसम्मान और देश की स्वतंत्रता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप सिर्फ एक राजा नहीं, बल्कि स्वाभिमान के रक्षक थे जिन्होंने जंगलों में भटकना स्वीकार किया लेकिन देश से समझौता नहीं किया। हल्दीघाटी का युद्ध उनके पराक्रम का गवाह है, जो सिखाता है कि संख्याबल कम होने पर भी हौसलों से जीत हासिल की जा सकती है। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न हो, हमें अपने सिद्धांतों और मातृभूमि के प्रति वफादार रहना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंत्री एसपी सिंह, भाजपा नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, उदित प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, नीरज सिंह, राहुल सिंह, राजकुमार सिंह, धीर सिंह, लवीश वर्मा, नीतीश कुमार,अंकुल शैलेन्द्र राजकरन, राहुल सिंह, रवींद्र कटियार, रविन्द्र भारद्वाज, लवकुश अवस्थी, उपेंद्र वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।