लखीमपुर खीरी : लखीमपुर की महिलाएं अब ‘लखीरा’ के नाम से चमकाएंगी हुनर


लखीमपुर खीरी-स्वयं सहायता समूहों व एफपीओ की महिलाओं के उत्पादों को अब मिलेगा अपना ब्रांड लखीरा प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार की उपस्थिति में टैगलाइन “लखीमपुर का हीरा” के साथ ब्रांड और लोगो का शुभारंभ किया। अब हर उत्पाद में झलकेगी महिलाओं की मेहनत आत्मनिर्भरता और नई पहचान। आकांक्षा स्टोर पर पहुंचकर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा यह महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है अब लखीमपुर खीरी की महिलाएं अपने उत्पादों को बेहतर मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगी यह न केवल महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर देगा बल्कि स्थानीय बाजार को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल,सीडीओ अभिषेक कुमार,विनोद शंकर अवस्थी,लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता