लखीमपुर खीरी : वांछित अभियुक्त मनोज वर्मा को थाना गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 16.11.2025 दिन रविवार को थाना गोला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 624/2025 धारा 105 बीएनएस में नफर वांछित अभियुक्त मनोज वर्मा पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी श्याम कन्हैया कालोनी थाना गोला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह,का0 अखण्ड मिश्रा थाना गोला जनपद खीरी रहे।