लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

गोला गोकर्णनाथ – तहसील गोला के अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार रात 9 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी इस घटना में दुकान स्वामी विशाल वर्मा को लगभग ₹200000 का नुकसान हुआ है जानकारी के मुताबिक विशाल वर्मा कुइयां डीह का निवासी है विशाल वर्मा की अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान है रोजाना की तरह विशाल वर्मा अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था अजान कस्बे में रहने वाले लोगों ने व राहगीरों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान मालिक विशाल वर्मा को फोन द्वारा दी जिस पर दुकान मालिक तत्काल अपनी बाइक से अपनी दुकान जाकर दुकान खोली दुकानदारों और अजान निवासी लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की तब तक काउंटर व सारा कपड़ा जलकर राख हो गया दुकान स्वामी ने अजान चौकी को फोन पर घटना की जानकारी दी जिस पर दलबल के साथ अजान चौकी प्रभारी अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों ने चौकी प्रभारी पर शराब पीकर निरीक्षण करने का आरोप लगाया जिससे लोग भड़क गए और रोड जामकर हंगामा शुरू कर दिया सूचना मिलते ही हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का स्थलीय निरीक्षण किया थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तब जाकर मामला शांत हुआ पीड़ित दुकानदार ने अजान चौकी पर लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है दुकान स्वामी ने बताया इससे पहले भी दुकान पर 3 जुलाई को चोरी की वारदात हो चुकी है जिसमें चोरों द्वारा दुकान का शटर का ताला तोड़कर ₹90000 का रेडीमेड कपड़ा चोरी किया गया था और ₹5000 नगद भी चुराए गए थे चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात से अजान के व्यापारी सहमे और डरे हुए हैं।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता