लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत युवराज दत्त महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा छाया वर्मा बनी खीरी की थाना प्रभारी

लखीमपुर खीरी – शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु थाना खीरी जनपद खीरी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवराज दत्त स्नातक महाविद्यालय लखीमपुर की कक्षा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुश्री छाया वर्मा को एक दिन का थाना प्रभारी खीरी जनपद खीरी बनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एव बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना तथा समाज में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना रहा। छात्रा ने थाना परिसर का भ्रमण कर महिला शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण किया व थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी के रूप में छात्रा ने नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा बालिकाओं एवं महिलाओ से आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण, विद्यालय प्रतिनिधि एवं क्षेत्र की महिलाओ को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इन सेवाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है-

1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की शिकायत हेतु
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्प लाइन
112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
101 – अग्निशमन सेवा
108 – एम्बुलेंस सेवा

यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिला सम्मान एवं सुरक्षा के संदेश को और अधिक सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता