लखीमपुर खीरी : तिरंगा कावड़ यात्रा पहुंची छोटी काशी गोला,भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

गोला गोकर्णनाथ – तिरंगा कांवड़ यात्रा निघासन ब्लॉक के सिंगाही से शुरू होकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंची जहां पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने तिरंगा कावड़ यात्रियों का सदर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। लखीमपुर खीरी से निकली यह अनोखी कावड़ यात्रा 151 फिट लंबे तिरंगे के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतिरूप जिसमे सैकड़ो तिरंगा कावड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का गोला छोटी काशी पहुंचकर जलाभिषेक किया और हर हर बम बम व भारत माता की जय के जयकारों से छोटी काशी गोला को गुंजायमान कर दिया और इस भव्य एवं आकर्षण भव्य तिरंगा कावड़ यात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। इस तिरंगा कावड़ यात्रा की नगरवासियों ने जमकर सराहना की और नगरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता