गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) श्री धर्मादा समिति गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव का समापन बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बालमुकुंद पांडे ने गौ माता की पूजा अर्चना की और कहा गोपाष्टमी हमें सिखाती है की करुणा,सेवा और विनम्रता ही सच्ची भक्ति का रूप है यह पर्व केवल पूजा का अवसर नहीं बल्कि प्रकृति और जीवन के प्रति आभार जताने का दिन है गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि जीवन अन्न और अस्तित्व का प्रतीक है। इस बार जब रवि और शिववास योग जैसा दुर्लभ संयोग बन रहा है तो यह दिन सिर्फ श्रद्धा का नहीं बल्कि आत्म चिंतन का भी समय है अगर आप सच्चे मन से गौ माता की सेवा करेंगे और गलतियों से बचेंगे तो न केवल आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी बल्कि जीवन में सुख शांति और समृद्धि भी स्थाई रूप से स्थापित होगी।
कार्यक्रम आयोजक विजय शुक्ला रिंकू ने कहा गोपाष्टमी महोत्सव के पवन पर्व के समापन के अवसर पर हम सब यहां एकत्र हुए हैं यह महोत्सव 7 दिनों तक चला है गोपाष्टमी पर्व पर भगवान कृष्ण और गौ माता की पूजा की जाती है साथ ही गौ माता और बछड़ों की सेवा की जाती है गोपाष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री सचान जी, गोला एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार श्री भीमचंद्र, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया मौजूद रहे।
गोपाष्टमी महोत्सव समापन कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया और कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गौ ज्ञान प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
इस पवित्र अवसर पर आर्य समाज द्वारा हवन पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियां द्वारा पंडित अवधेश मिश्र द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में विश्वनाथ सिंह,नवीन भसीन, ओमप्रकाश वैश्य, श्रवण माहेश्वरी, विमलेश शुक्ला, हर्ष अवस्थी, अवनी पांडे, विनोद स्वर्णकार, विजय बाजपेई, राजेश वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, हरिओम वर्मा, रामानुज मिश्रा एवं नगर के गणमान्य नागरिक सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
