गोला गोकर्णनाथ – शुक्रवार को श्री शिव सेवक दिल्ली शाखा खीरी का दूसरा जत्था लखीमपुर और छोटी काशी गोला से श्री अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने वाले सभी 18 श्रद्धालुओं को गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक वंदन कर व मुंह मीठा कराकर एवं सभी को बैग देकर रवाना किया और बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी की यात्रा मंगलमय हो बाबा अमरनाथ बर्फानी का आशीर्वाद सभी जाने वाले श्रद्धालुओं पर बना रहे। इस अवसर पर अनिल जलोटा, शिव गोपाल गुप्ता सहित गोला नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
