गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने सैकड़ो की संख्या में गोला तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी महोदया प्रतीक्षा त्रिपाठी की अनुपस्थिति में तहसीलदार भीमसेन के द्वारा राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपती मुर्मू भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहा गोला पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया व जमकर नारेबाजी करते हुए मांग की है कि बांग्लादेश से सारे संबंध खत्म किये जाए,भारत से दूतावास हटाया जाए, भारत से जाने वाले खाद्य सामग्री सहित पूरा व्यापार बंद किया जाए,बांग्लादेशी वीजा बंद किया जाए आदि मांगे की हैं।
जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि बांग्लादेश में जिहादी मानसिकता का बोलबाला है,जो धर्म के आधार पर बाकी लोगों को खत्म करना चाहते है, हिन्दुओं की न सिर्फ भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या की जा रही है बल्कि शव को पेड़ से टांगकर हजारों की भीड़ आग के हवाले कर रही है इस तरह की घटनाओं ने पूरे विश्व को झकझोर दिया है। जिसे लेकर विश्व भर में हिन्दुओं में उबाल के साथ चिंता है उस कड़ी में आज दिल्ली समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोग सड़को पर उतरे है। हिंदू कमजोर नहीं है हिंदू धर्म योद्धा है जो धर्म की लड़ाई लड़ता है और बुराई पर अच्छाई की लड़ाई लड़ने का कार्य करता है। अब धर्म युद्ध शुरू हो चुका है हमारे देश का हर हिंदू धर्म योद्धा बनकर इस युद्ध में उतरेगा और अत्याचारियों को मारकर भागने का कार्य करेगा।
विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया, जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल,जिला मंत्री ऐ के जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला,विकास कनौजिया,कृष्ण कुमार,विश्वास वर्मा,आकाश कुमार,हैप्पी गुप्ता,छोटू भाई,प्रशांत ठाकुर,कमलजीत गुप्ता,विष्णु कश्यप,मोहित कुमार,विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार,लोक राम,गोल्ड मिश्रा,सूरज रस्तोगी,प्रवीण दिवाकर,एड प्रशांत श्रीवास्तव,राजू गुप्ता,अंकित कुमार,अर्पित,गौरव गुप्ता,पारुष श्रीवास्तव,विपिन कुमार,आकाश कुमार,गगन,विपिन कुमार,नितिन कुमार,विशाल वर्मा,आकाश भारती,धर्मेंद्र भारती सहित सैकड़ो हिंदू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
