गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड गोला के पेराई सत्र 2025-2026 का शुभारंभ विधि विधान एवं पूजन के साथ किया गया। इस दौरान सैकड़ो किसानों एवं मिल अधिकारियों कर्मचारियों सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में चीनी मिल के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा हवन पूजन कराकर केन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। पेराई सत्र उद्घाटन के दौरान यूनिट हेड ने मिल अधिकारियों के साथ बैलगाड़ी व ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आए किसानों का स्वागत किया और किसानों से संवाद किया तथा पर्ची व्यवस्था को भी देखा। इसके उपरांत उन्होंने क्रेशर में गन्ना डालकर गन्ना पेराई का औपचारिक उदघाटन किया। इस अवसर पर गोला विधायक अमन गिरी व उपजिलाधिकारी गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बजाज चीनी मिल प्रबंधन को शुभकामनायें दी तथा कहा कि किसानों को पूरा सहयोग दिया जाये। उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाये।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, विनीत भदौरिया,जिला गन्ना अधिकारी,विभागाध्यक्ष तकनीकी, कृषक बंधु, गन्ना समिति प्रतिनिधि, विभागाध्यक्ष उत्पादन के साथ चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड गोला के पेराई सत्र का पूजन के साथ हुआ शुभारम्भ
