लखीमपुर खीरी: लखीमपुर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को भारत के महान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर अधिकारियों सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद रावत, डॉ अमितेश द्विवेदी, डॉ धनीराम भार्गव, डॉक्टर लालजी पासी सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।