Sunday, 01 November 2026 | 4:28 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर गोला के प्रांगण में शनिवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाई गई।
Share:
लखीमपुर खीरी : आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
कार्यक्रम की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर गोला के प्रांगण में शनिवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संरक्षक अरविंद पाण्डेय की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया और देश के स्वतंत्र होने पर प्रथम गृहमंत्री बने। उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए लगभग 568 देशी रियासतों का विलय भारत संघ में कराया जिससे पूरा देश स्वतंत्र हुआ।

जयंती के अवसर पर विद्यालय में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार, आकाश तिवारी शिक्षिकाएं शीबा बानो, मुस्कान खान, आसिफा खान, साक्षी सोनी, स्वाति वर्मा एवं एकता कटियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।