लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों ने गोला खेल महोत्सव में लहराया परचम


गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) 15 दिवसीय ‘गोला खेल महोत्सव’ में वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला की क्रिकेट टीम ने सेमीफइनल में पब्लिक इण्टर कॉलेज एवं फाइनल में किड यू०डी० की टीम को हराकर गोला खेल महोत्सव में विद्यालय का लहराया परचम।


गोला खेल महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की उपस्थिति में एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा एमएलसी माननीय अनूप गुप्ता जी द्वारा विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया और शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।


इस खेल महोत्सव का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा दिनाँक 31 अक्टूबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक किया गया था इस सफल आयोजन के लिए गोला खेल महोत्सव के आयोजक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने बधाई दी और विद्यालय के गोला खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों सहित पुरस्कृत विद्यार्थियों को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।