लखीमपुर खीरी – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज का छात्र सीआरपीएफ में चयनित


गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला के पूर्व छात्र गगन वर्मा का चयन सीआरपीएफ में हुआ है गगन वर्मा ने एस०एस०सी० जी०डी० परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर यह पद प्राप्त किया है तथा वर्तमान समय में जोधपुर राजस्थान में तैनात है गगन वर्मा ने कक्षा 2 से इण्टर तक की शिक्षा विद्यालय से प्राप्त की तथा वह विद्यालय के नियमित छात्र रहें हैं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2018 में 77% अंक प्राप्त किये तत्पश्चात गगन वर्मा ने कानपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर 72% अंक प्राप्त किये ग्रामीण परिवेश के गगन वर्मा के पिता सुरेश चन्द्र वर्मा ग्राम शहाबुद्दीनपुर में दवा विक्रेता है एवं माता गृहणी हैं गगन वर्मा ने सभी कक्षाओ में जाकर छात्र / छात्राओं को सीआरपीएफ में चयन हेतु चयन परीक्षा,शैक्षणिक योग्यता,शारीरिक मानक,चिकित्सा मानक एवं चरित्र के बारे में जानकारी दी और बताया कि चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से तैयार करना आवश्यक है। सीआरपीएफ में चयनित होने पर विद्यालय पहुंचे गगन वर्मा ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर छात्र को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता