लखीमपुर खीरी : छोटी काशी गोला में तीसरे सोमवार को होने वाले मेले का एसपी ने लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा शनिवार को थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं ब्रीफिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कावरियों की भीड़ तथा लगने वाले श्रावण मेले के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी में लगे अधिकारियो कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गयी एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा तथा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्थापन के साथ साथ समस्त व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु निर्देश दिये गए साथ ही साथ आवागमन के मार्गों तथा प्रमुख चौराहों पर जाकर निरीक्षण करते हुए सभी सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए श्रावण माह के विशेष सोमवार को होने वाले मेले को ध्यान में रखते हुए कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आ रहा है।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता