लखीमपुर खीरी : एसपी ने थाना खीरी का किया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) 16 नवम्बर 2025 रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना खीरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केन्द्र आदि का निरीक्षण कर सम्पूर्ण थाना परिसर एवं कार्यालय की नियमित साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों- अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक न्यायालय, आर्डर बुक न्यायालय NBW / कुर्की, आर्डर बुक न्यायालय सम्मन, गुण्डा रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए रजिस्टर्स के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया। थानों पर दाखिल विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती एवं थाना प्रांगण में खड़े विभिन्न मुकदमों से संबंधित वाहनों के विधिक निस्तारण के संबंध में भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए ।
महोदय द्वारा थानाध्यक्ष खीरी को शीत ऋतु के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम/बचाव के दृष्टिगत वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर चालकों को यातायात संकेतों/नियमों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रभावी रात्रि गश्त करने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि घुमक्कड़ अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख शहर-बाजार तथा सुनसान वाले स्थानों पर नियमित रुप से पैदल गश्त तथा एन्टीरोमियों टीम द्वारा भ्रमण कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कस्बा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी सक्रियता बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम,सहायक पुलिस अधीक्षक खीरी/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक खीरी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।