गोला गोकर्णनाथ: ( द दस्तक 24 न्यूज ) बुधवार को चिल्ड्रेन एकेडमी गोला का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर किया। चिल्ड्रेन एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश कुमार गुप्ता एवं सविता गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय में इस दौरान जहां वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं एवं रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से विद्यालय के बच्चों ने आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
पूर्व पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और देवाधिदेव भोलेनाथ से विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की और विद्यालय प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है हमें लड़कों के साथ ही लड़कियों को भी उच्च शिक्षित बनाना चाहिए। उन्होंने कहा विद्यालय का अनुशासन और कुशल शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य अत्यंत सराहनीय है जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता एडवोकेट, डायरेक्ट अनुभव गुप्ता,विद्यालय प्राचार्य अजय कृष्ण आनंद, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के छात्र व छात्राएं एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
