लखीमपुर खीरी : श्री हरिद्वारी वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह, मेधावियों सहित बुजुर्गों का हुआ सम्मान

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ मिल रोड स्थित श्री हरिद्वारी वैश्य समिति धर्मशाला पर रविवार को श्री हरिद्वारी वैश्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभात कुमार गुप्ता पूर्व सैनिक जल सेना व विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद्र गुप्ता मैलानी, आशीष कुमार गुप्ता मैलानी, वीना गुप्ता लखनऊ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में वैश्य समाज के सभी बंधुओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री हरिद्वारी वैश्य समाज के विकास के लिए समिति के पदाधिकारी हमसे जो भी सहयोग चाहेंगे वह हम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने और नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा श्री हरिद्वारी वैश्य धर्मशाला पर आज होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है यह आप सभी बंधुओं के सहयोग से बना है, जिसके लिए मैं सदैव आप सभी का आभारी रहूंगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रवीण गुप्ता जी ने किया।
समारोह में आए हुए सभी अतिथियों सहित वैश्य समाज के बंधुओं को अमीर गुलाल लगाकर उनका स्वागत सत्कार श्री राजीव गुप्ता जी ने किया।
समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर समाज के 75 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों महिला एवं पुरुष को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए वर्ष 2025 की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाई स्कूल के कुशाग्रा, युग, रीतिका,परिधि, आरूषी, अंशिका, रक्तिमा और इंटरमीडिएट के शिखर,अभिनल, हर्षिता,आरुषि को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। और सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियों से आए हुए सभी अतिथियों सहित समाज के सभी बंधुओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के महामंत्री अविनाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता, उपमंत्री अमित कुमार गुप्ता, कानूनी सलाहकार सुमित कुमार शाह, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार गुप्ता, श्री राम मधुकर, शिवचंद्र शाह, ज्ञान चंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता,विनोद गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, श्रीपाल गुप्ता, जसकरन गुप्ता, रामविलास गुप्ता, रामासरे गुप्ता सहित सम्मानित सदस्यगण और सैकड़ो की संख्या में श्री हरिद्वारी वैश्य समाज के सजातीय बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Leave a Comment