लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में दिनांक 01.04.2026 दिन गुरुवार को थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, दिनांक 31.03.2026 को बालाजी मन्दिर, कस्बा शारदानगर में चोरी हुए मंगलसूत्र के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार बरसोला कलां थाना तिकुनियां लखीमपुर खीरी की लिखित तहरीर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2026 धारा 303(2) बीएनएस का 24 घन्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए चोरी हुए मंगलसूत्र की बरामदगी कर घटना कारित करने वाली 05 नफर अभियुक्ताओ को बाला जी मंदिर व निघासन लखीमपुर मार्ग कस्बा शारदानगर से गिरफ्तार किया गया। चोरी करने वाली महिलाओ के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो इनके विरूद्ध जनपद लखनऊ, सीतापुर, हरदोई आदि जनपदो मे चोरी व गैंगेस्टर से सम्बन्धित कई मुकदमे पंजीकृत होना पाए गये है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण-
1.शैलकुमारी पत्नी कपिल उर्फ राजकुमार पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर
2.रेखा उर्फ संध्या पत्नी भानू उर्फ उमेश पासी नि0 भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर
3.फुर्तीला उर्फ कमला देवी पत्नी स्व0 विनोद कुमार पासी नि0 कादीपुर सरय्या थाना रामपुर कला जनपद
4.रूबी पत्नी स्व0 रामू निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर हाल पता कब्रिस्तान के पास कस्बा व थाना मानपुर जिला सीतापुर
5.मोहिनी पत्नी श्यामू पासी निवासी भगवन्तपुर थाना रामपुर कलां जिला सीतापुर इन सभी अभियुक्ताओं का आपराधिक इतिहास भी है। अभियुक्ताओं से एक अदद मंगलसूत्र तीन ठप्पे वाला पीली धातु का बरामद किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजमोहन,नि0अ0 इन्साफ अली,उ0नि0 राजीव कुमार,उ0नि0 मोनिका यादव,का0 अरुण कुमार.म0का0 सीमा पटेल थाना शारदानगर जनपद खीरी रहे।
।
