लखीमपुर खीरी : नगर पंचायत मैलानी में आरoओo वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील की नगर पंचायत मैलानी जनपद खीरी में नागरिकों की सुविधा हेतु शुक्रवार को आर0 ओ0 वॉटर कूलर का लोकार्पण मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में पूर्व सभासद एवं समाजसेवियों के परिवारीजनो द्वारा किया गया।मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया नगर में यह आरo ओo वाटर कूलर अध्यापको व समाजसेवी की स्मृति में लगाए गए हैं।अध्यक्षा ने बताया लोकार्पण किए गए वॉटर कूलर 1 स्व0 श्री हाजी मोहम्मद हनीफ जी, 2 स्व0 श्री राजकुमार सिंह जी, 3 स्व0 श्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा जी पूर्व सभासद की स्मृति में उनके परिवार के माध्यम से किया गया। अध्यक्षा ने समाज की ओर से किए गए इस योगदान की सराहना की और कहा भीषण गर्मी से लोगों को पीने के पानी की परेशानी नहीं होगी यह सुविधा लोगों की सहूलियत के लिए लगाई गई है इसकी नियमित तकनीकी देखरेख की जाएगी।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता