गोला गोकर्णनाथ – काशीराम आवास से बेघर हुई द्रौपदी पत्नी स्वर्गीय छत्रपाल निवासी काशीराम कॉलोनी कस्बा गोला ने बताया विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी द्वारा कोरोना काल मे मेरी गरीबी और लाचारी की वजह से मुझ असहाय को काशीराम कॉलोनी के आवास नंबर 585 मे रहने को आवास दिया गया था तब से वह अपनी तीनों बेटियों के साथ काशीराम कॉलोनी में ही निवास करती थी। द्रौपदी ने आरोप लगाया काशीराम कॉलोनी में रहने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा द्वारा ₹20000 मुझसे मांगे गए द्रौपदी गरीब व असहाय होने के कारण पैसे नहीं दे सकी जिस पर पुलिस बुलाकर द्रोपदी का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया गया जो आज भी वहीं पड़ा है और द्रौपदी अपनी तीनों बेटियों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है द्रौपदी ने यह भी आरोप लगाया कि काशीराम कॉलोनी में 99 परिवार निवास कर रहे हैं जिसमें किसी के पास आवास का आवंटन नहीं है द्रौपदी ने बताया मेरी तीन बेटियां हैं शिवानी 20 वर्ष सीमा 18 वर्ष और मोनी 15 वर्ष जो मेरे साथ खुले आसमान में रहने को मजबूर व विवश है वही आसपास के मंचलो द्वारा मेरी बेटियों को परेशान किया जा रहा है और मेरे पास रहने के लिए कोई भी स्थान नहीं है वह लोगो के घरों में मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने बच्चो का भरण पोषण करती हैं। द्रौपदी ने जिलाधिकारी महोदय से न्याय की गुहार लगाई है मुझे और मेरी बेटियों के साथ न्याय किया जाए और रहने के लिए सुरक्षित स्थान दिया जाए।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
