लखीमपुर खीरी – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने जनपद के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की कलाई पर राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की प्रत्येक महिला के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया।राखी का यह त्यौहार केवल एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और सुरक्षा का वह अटूट धागा है, जो बहन अपने भाई की कलाई पर सजाकर समाज में सम्मान और संरक्षा की नींव को और मजबूत करती है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : रक्षाबंधन पर सुरक्षा का संकल्प,राखी के धागे में पिरोया विश्वास और सम्मान
