लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले

शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में बिजली व्यवस्था और खाद की समस्या जिले की समस्याओं एवं गन्ना किसानों का बजाज चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान न होना,और खाद एवं बिजली व्यवस्था से परेशान जनता के बारे में अवगत कराया एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं को विस्तार से बताया,जिसमें पलिया में एक स्टेडियम,सुहेली नदी की डिसिल्टिंग एवं 1500 बच्चों की संख्या वाला मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनवाने का निवेदन किया जिस पर उतर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलिया विधायक रोमी साहनी को आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी कार्य को पूर्ण कर सभी समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान कराया जाएगा।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता