लखीमपुर खीरी : ऑपरेशन सिंदूर सेल्फी प्वाइंट चेयरमैन ईरा श्रीवास्तव ने भारतीय सेना के वीर जवानों एवं वीरांगनाओं का सम्मान करते हुए जनता को किया समर्पित

मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कोतवाली गेट के पास स्मरणीय स्थल ऑपरेशन सिंदूर सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण भव्य समारोह में संपन्न हुआ। यह स्थल भारतीय सेना के वीर जवानों एवं वीरांगनाओं को समर्पित एक स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इस प्रेरणादायक स्थल का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कर ऑपरेशन सिंदूर सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया। इस हर्ष के अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती ईरा श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त कर्नल सी. पी. मिश्रा व पुलिस के अधिकारियों व लखीमपुर की जनता ने सेल्फी लेकर भारतीय सेना के वीर जवानों एवं वीरांगनाओं का सम्मान करते हुए यह ऑपरेशन सिंदूर सेल्फी प्वाइंट जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा ऑपरेशन सिंदूर सेल्फी प्वाइंट न केवल देशभक्ति की भावना को जाग्रत करेगा,अपितु युवाओं में राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल श्री सी. पी. मिश्रा,नगर पालिका के सभासदगण,अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित नगर की सम्मानित जनता भारी संख्या मे उपस्थित रही।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता