लखीमपुर खीरी : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कांटे चलान दुकानदारों में हड़कंप

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचाने के लिए थाना ए०एच०टी० एवं एंटी टोबैको स्कॉट ने काटे चालान एवं जन जागरूकता अभियान किया।दिनांक 31.05.2025 को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू निषेध दिवस पर उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान एक युद्ध नशे के विरुद्ध क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में ए0एच0टी0यू0 मे नियुक्त प्रभारी राम अवतार, कर्मचारीगण , मु0आ0 राजेश कुमार ,मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार, श्री विजय वर्मा वित्तीय सलाहकार, सिक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पांडे , विवेक मित्तल , चाइल्डलाइन से अनुज तिवारी की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानो पर स्थित दुकानों की चेकिंग की गयी तथा दुकान मालिकों को हिदायत दी गयी कि किसी भी दशा में तंबाकू पान वाला बीड़ी सिगरेट ना बेचे।चेकिंग के दौरान दुकानों में तंबाकू सिगरेट पान मसाला बीड़ी सिगरेट को बेच रहे दुकानदारों का 34 दुकानदारों को कोटपा की धारा 6 के तहत विधिक कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा की गई।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता