लखीमपुर खीरी – आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता जी ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता ने कहा हम सब मिलकर एक पेड़ मां के नाम लगाए हरे-भरे पेड़ एक मां की तरह हमारी देखभाल करते हैं। वे हमें शुद्ध हवा, ठंडी छांव और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।हीटवेव, ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम से लड़ने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। हम सब मिलकर चलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं और हम सब मिलकर एक पेड़ मां के नाम लगाए। इस अवसर पर एसीएमओ डॉक्टर एस.पी. मिश्रा,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर पी.के. रावत सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
संवाददाता -अनुज कुमार गुप्ता
