लखीमपुर खीरी : सावन माह के दूसरे सोमवार पर बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का जनसैलाब

लखीमपुर खीरी – सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई मंदिर के कपाट 5 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए और जब जलाभिषेक शुरू हुआ तो बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर मे शिव भक्तों ने घंटा और घड़ियालों की धुनों से मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया कांवड़ियों ने बाबा टेढ़ेनाथ की जय, हर हर बम बम के जयकारों से बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर गूंजायमान हो उठा शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया इस दौरान कावड़ियों और डाक कावड़ियों ने बाबा टेढ़ेनाथ के दर्शन कर दूध पुष्प बेलपत्र प्रसाद इत्यादि चढ़ाकर बाबा टेढ़ेनाथ की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी बाबा टेढ़ेनाथ के दर्शन करने के लिए आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की सोमवार को भारी भीड़ जुटी भीड़ संभालने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए जिससे कावड़ियों व शिवभक्तों ने कतारों में लगकर बाबा टेढ़ेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया व मनौती मांगी हालांकि भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता