गोला गोकर्णनाथ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय गोला छोटी काशी पर 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मान्यवर प्रांत प्रचारक अवध प्रांत श्रीमान कौशल जी भाईसाहब के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया गया ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय का जय घोष किया गया। इस अवसर पर श्रीमान कौशल जी भाईसहब ने सभी स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस की शभकामनाएं दी। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव में सीतापुर विभाग प्रचारक श्रीमान अभिषेक जी,गोला जिला प्रचारक श्रीमान शिव प्रकाश जी,जिला व्यवस्था प्रमुख श्री रमेश जी,जिला कार्यालय प्रमुख श्री ओमप्रकाश जी,नगर प्रचारक श्री अभिषेक जी,मोंटी गिरी जी, आशुतोष जी इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
